फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hepatitis has greater impact on people with weak abilities.

Gorakhpur News: कमजोर क्षमता वाले लोगों पर हेपेटाइटिस का अधिक असर

Tue, 05 Mar 2024 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis has greater impact on people with weak abilities.
एम्स में गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत प्रदेश के 17 जिलों के फार्मासिस्टों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को एम्स में गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों समेत प्रदेश के 17 जिलों के फार्मासिस्टों को प्रशिक्षण दिया गया। 10 सत्रों में हुए इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. जीके पाल ने किया। उन्होंने कहा कि बीमार व कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों पर हेपेटाइटिस का असर अधिक होता है।
कहा कि पूर्वांचल में इस बीमारी का कहर अधिक है। भले ही हेपेटाइटिस बी और सी के नियंत्रण पर जोर अधिक है, लेकिन हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस ई को भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हेपेटाइटिस कमजोर लोगों में गंभीर बीमारी का कारण बनता है। इसके अलावा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती भी इसकी चपेट में आती हैं। शिविर में एम्स के वे विभिन्न विभाग जो हेपेटाइटिस उपचार में योगदान देते हैं, उनके फार्मासिस्ट भी शामिल थे।
विज्ञापन


डॉ. एचएस जोशी ने सभी का स्वागत किया। राज्य निगरानी अधिकारी, आईडीएसपी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल भी वर्चुअल रूप से इससे जुड़े रहे। डॉ. आनंद मोहन दीक्षित, डॉ. अनिल कोपरकर, डॉ. प्रदीप खरया, डॉ. रमाशंकर रथ, डॉ. विवेक हाडा, डॉ. अरूप मोहंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed