{"_id":"5f8440e88ebc3e9bda537230","slug":"heavy-traffic-jam-in-indo-nepal-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, 17 किलोमीटर तक लगा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, 17 किलोमीटर तक लगा है जाम
Mon, 12 Oct 2020 05:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली से मुडिला तक ट्रकों की लंबी कतार लगी है। करीब 17 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। नेपाल में ट्रक तेजी से नहीं जा रहे हैं जिससे यह समस्या हो गई है।
विज्ञापन
वहीं कई दिनों से नेपाल जाने के इंतजार में फंसे ट्रक चालको का खर्च भी बढ़ रहा है। दशहरा पर्व को देखते हुए नेपाल में जरूरी सामान ले जाने वाले तमाम ट्रक फंसे हैं। वहीं ट्रकों को आगे बढ़ाने के लिए वसूली का खेल भी शुरू हो गया है। रकम लेकर रात में ट्रकों को आगे बढ़ाने आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मुड़ीला गांव के बाहर करीब 17 किलोमीटर एक लेन में ट्रकें खड़ी हैं। एक तरफ की पूरी लेन बंद है। सड़क के बाई तरफ रहने वाले लोगो को भी समस्या हो रही है। साथ ही ट्रक चालक अब परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर बातचीत में ट्रक चालक हरीश निवासी फर्रुखाबाद ने बताया कि काठमांडू ले जाने के लिए मशीन फरीदाबाद से लाया हूं। पिछले 24 घंटे से गाड़ी आगे नहीं बढ़ी है। पीछे की गाड़ियां पैसे देकर आगे जा रही हैं।
जाम से परेशान हो गए हैं ट्रक ड्राइवर
कानपुर के देवेंद्र तिवारी ने बताया कि गुजरात से खाने पीने के समान गाड़ी में भरा है। छह दिन में डिलीवरी देना रहता है। आज पांच दिन से सीमा पर ही फंसे है। गाजियाबाद के गोचरण सिंह ने बताया कि छह दिनों से जाम में फंसा हूं। रास्ते के खर्च के लिए रुपये समाप्त हो गए हैं। अब परेशानी बढ़ रही है।
गाजीपुर के गिरीश यादव ने बताया कि यहां लोकल की गाड़ियां और गोरखपुर की गाड़ियां कटिंग कर आगे चली जा रही हैं। दो पांच हजार की वसूली की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने बताया कि कटिंग किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी। सोमवार को छह वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। कस्टम अधिक्षक सोनौली मेवालाल ने बताया कि रविवार को सिर्फ सौ गाड़ियां नेपाल पहुंची।
गाजीपुर के गिरीश यादव ने बताया कि यहां लोकल की गाड़ियां और गोरखपुर की गाड़ियां कटिंग कर आगे चली जा रही हैं। दो पांच हजार की वसूली की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने बताया कि कटिंग किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी। सोमवार को छह वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। कस्टम अधिक्षक सोनौली मेवालाल ने बताया कि रविवार को सिर्फ सौ गाड़ियां नेपाल पहुंची।