{"_id":"6126149330ba95358a0fd235","slug":"heavy-rain-start-in-gorakhpur-basti-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर-बस्ती मंडल में हो चुकी है सामान्य से ज्यादा बारिश, यहां देखें आंकड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर-बस्ती मंडल में हो चुकी है सामान्य से ज्यादा बारिश, यहां देखें आंकड़ें
Wed, 25 Aug 2021 03:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 03:30 PM IST
सार
कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले में सामान्य से कम बारिश हुई थी। लेकिन, एक अगस्त से 24 अगस्त के बीच इस जिले भी सामान्य से ज्यादा बारिश की श्रेणी में आ गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर और बस्ती मंडल में अबतक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी अगस्त के बाकी बचे दिनों में भी झमाझम बारिश के ही आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक जून से एक अगस्त तक गोरखपुर, महराजगंज और देवरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। इस दौरान कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले में सामान्य से कम बारिश हुई थी। लेकिन, एक अगस्त से 24 अगस्त के बीच इस जिले भी सामान्य से ज्यादा बारिश की श्रेणी में आ गए।
विज्ञापन
जिला वास्तविक वर्षा औसत वर्षा प्रतिशत (ज्यादा/कम)
गोरखपुर 940.0 293.3 +5
महराजगंज 1011.1 847.6 +19
देवरिया 784.8 635.7 +23
कुशीनगर 690.0 660.0 +5
बस्ती 685.5 608.9 +13
सिद्धार्थनगर 803.8 801.2 +0.2
संतकबीरनगर 826.3 752.0 +10
(बारिश मिलीमीटर में)