फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy rain caused waterlogging in many areas

Gorakhpur News: झमाझम बारिश से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव

Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused waterlogging in many areas
शहर के मीट मंडी रोड पर सड़क पर लगा पानी
संतकबीरनगर। कई दिनों के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। करीब दो घंटे हुई बारिश से शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। पटरियों पर जलभराव होने से दुकानदारों को परेशान होना पड़ा। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा है। बारिश से नगर पालिका परिषद के जल निकासी व्यवस्था की कलई खुल गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज बारिश नहीं हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार की देर रात से मौसम में बदलाव हुआ है और बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह में करीब दो घंटे तक तेज बारिश होती रही। इससे शहर में मीट मंडी से होकर बंजरिया जाने वाले मार्ग, बरदहिया में डीघा तिराहा, बरईटोला की पटरियों, पश्चिमी बंजरिया सहित अन्य स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गई और सड़क पर जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि लोग घरों से निकलने में कतराते नजर आए। दूसरी तरफ सड़क की पटरियों पर जलभराव होने से दुकानदारों और शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव के चलते दुकानों तक ग्राहक नहीं गए। ऐसे में दुकानदारों को दिनभर खाली बैठना पड़ा। इससे कारोबार पर असर पड़ा है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी व्यवस्था भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे भी पालिका प्रशासन अभी तक रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जलनिकासी के लिए नाला निर्माण करा रहा है। इसके साथ ही जो नए नाले बनाए गए उन्हें भी एक दूसरे से जोड़ने का कार्य नहीं हो सका है, जिसके कारण जलभराव की समस्या से लोगाें को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के निवासी संजय गुप्ता, शैलेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन ने यदि समय से नालों का निर्माण करा लिया होता तो जलभराव की समस्या नहीं होती। इन लोगों ने पालिका प्रशासन से कदम उठाने की मांग किया।

कोट
जल निकासी के लिए पालिका प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। नालों का निर्माण कराने के साथ ही सफाई कर्मियों को लगाकर जलभराव की समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed