{"_id":"64e3b7d33d4ca47cec0567a4","slug":"health-problem-dengu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-280155-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच साल के मासूम सहित डेंगू के चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच साल के मासूम सहित डेंगू के चार मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें राप्ती नगर मोहल्ले की एक युवती, बस्ती जिले का पांच साल का मासूम और कुशीनगर के दो युवक शामिल हैं। इनमें से तीन मरीजों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सभी बीआरडी की ओपीडी में जांच कराने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार राप्तीनगर निवासी एक 19 वर्षीय युवती को तेज बुखार के साथ बदन दर्द हो रहा था। पहले परिजनों ने घर के पास निजी चिकित्सक से इलाज कराया। इसके बाद भी बुखार काबू नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने डेंगू का संदेह जताते हुए नमूना जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
इससे अलावा बस्ती के तेलियाडीह निवासी पांच साल के मासूम में भी डेंगू की पुष्टि हुई। कुशीनगर के दो युवक भी डेंगू से प्रभावित पाए गए हैं। दोनों को उनके परिजन इलाज के लिए बीआरडी लेकर पहुंचे थे। इनमें एक की उम्र 22 और दूसरे की 29 वर्ष का है। सिरसिया खुर्द और बेदखरना निवासी युवकों को बुखार और बदन दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन
सोमवार को 14 नमूनों की जांच की गई। इसमें चार की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर उनका उपचार चल रहा है। -डॉ. अमरेश सिंह, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी
बीआरडी में डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। इसकी सूचना मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -अंगद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी