{"_id":"64e1121a58c007835b09d1f7","slug":"health-problem-dengu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-277987-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी में डेंगू के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी में डेंगू के दो मरीज मिले
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसमें से एक सिद्धार्थनगर का है, जबकि दूसरा पिपराइच निवासी है। एलाइजा जांच में इसकी पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 10 हो गई है।
तीन दिन पहले डेंगू के दो संभावित रोगी मिले थे, जिनका सैंपल बीआरडी जांच में पॉजिटिव मिला था। इसके बाद शनिवार को भी दो नए केस मिले। पिपराइच निवासी 18 वर्षीय युवक को परिजन तेज बुखार होने पर बीआरडी की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे। एलाइजा जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर से आए मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि शनिवार को 16 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इसमें दो में डेंगू की पुष्टि हुई है। ब्यूरो