फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health Minister said Private hospitals will investigated by campaign in gorakhpur

अभियान चलाकर होगी प्राइवेट अस्पतालों की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 23 Feb 2020 07:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Health Minister said Private hospitals will investigated by campaign in gorakhpur
आरोग्य मेले में पत्रकारों से बातचीत करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह साथ में नगर विधायक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट अस्पतालों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मानक और रजिस्ट्रेशन नहीं पूरा करने वाले प्राइवेट अस्पतालों की सूची बनाने को कहा है जिससे कि प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी रुक सके। अक्सर यह शिकायतें मिल रही हैं कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने यह फैसला लिया है।  
विज्ञापन


यह बातें स्वास्थ्य मंत्री ने मोहद्दीपुर के लेबर कॉलोनी में आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि अब तक गोरखपुर में ही 45 ऐसे अस्पतालों को सील किया जा चुका है, जो मानक को पूरा नहीं करते थे। ऐसे अस्पतालों पर लगातार अभियान चलता रहेगा। इसके लिए शासन स्तर से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि मरीजों को झोलाछाप से बचाने के लिए प्रदेश के सभी हेल्थ सेंटरों पर प्रशिक्षित नर्सों को नियुक्ति किया जाएगा। वह केंद्रों पर बुखार, उल्टी, सर दर्द जैसे रोगों का प्राथमिक इलाज करेंगी। साथ ही लोगों को योग भी सिखाएंगी। गंभीर बीमारी होने पर वह उन्हें सही सलाह देकर सरकारी अस्पतालों में भेजेंगी। इसके लिए नर्सों को ट्रेनिंग देने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी में गोरखपुर आगे

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि  गोरखपुर जनपद पुरुष नसबंदी में अन्य प्रदेशों से काफी आगे है। जो टारगेट तय किए गए थे, उसे पूरा कर लिया गया है। इससे यह प्रतीत होता है लोग जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर नसबंदी के फायदे बताएं जाएंगे।

एनएचएम संविदा कर्मियों को स्थाई करने का कोई प्रावधान नहीं
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि एनएचएम के तहत काम कर रहे संविदा कर्मियों को स्थाई करने का प्रावधान सरकार के पास नहीं है। जिस तरह से मौजूदा समय में काम हो रहा है उसी तरीके से कर्मियों से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed