{"_id":"6a949aa5e5195795aa09b1c8","slug":"health-fairs-held-at-89-centers-3195-people-examined-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434880-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 89 केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 3195 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 89 केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 3195 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
गोरखपुर। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के 89 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ रही। मेले में कुल 3195 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें 1412 पुरुष, 1455 महिलाएं और 328 बच्चे शामिल रहे।
मेले में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। कुल 415 लोगों ने त्वचा संबंधी परेशानी के लिए चिकित्सकों से परामर्श लिया। इसके अलावा 42 मरीजों में लिवर संबंधी समस्या मिली, जबकि 15 लोगों की टीबी के लिए जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष जांच की व्यवस्था रही। कुल 142 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। कोविड हेल्प डेस्क पर 159 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मेले के संचालन में 110 चिकित्सकों और 307 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी मरीजों को परामर्श देकर सहयोग किया।