फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health department will know cause of corona death in third wave in Gorakhpur

गोरखपुर: तीसरी लहर में मौतों का कारण जानेगा स्वास्थ्य विभाग, चार संक्रमितों की हो चुकी है मौत

Mon, 17 Jan 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम करेगी ऑडिट, अब तक चार कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत।

विज्ञापन
Health department will know cause of corona death in third wave in Gorakhpur
बीआरडी स्थित 500 शैया युक्त बाल रोग चिकित्सालय संस्थान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की तीसरी लहर में हुई मौतों की असल वजह तलाशेगी। इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ऑडिट करेगी। कारण पता लगने के बाद मौतों को रोकने के उपाय तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑडिट में मृत लोगों के रहन-सहन, आर्थिक स्थिति और खानपान को भी शामिल किया जाएगा। तीसरी लहर में  बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो देवरिया और दो गोरखपुर के रहने वाले थे। सभी के नमूने सुरक्षित किए गए हैं। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन

किशोर था एचआईवी पीड़ित

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिन संक्रमितों की मौत हुई है, उसमें से एक किशोर एचआइवी पीड़ित था। तीन अन्य मरीजों को कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ा था। ऐसे में टीम जानना चाह रही है कि आखिर वायरस का असर उनके फेफड़े में इतनी तेजी से क्यों फैला?

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि इस बार भी संक्रमितों के मौत की ऑडिट की जाएगी। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज की संयुक्त टीम ऑडिट करेगी। इससे मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed