फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health department will analyze death from corona

Corona in Gorakhpur: कोरोना से मौत का विश्लेषण करेगा स्वास्थ्य विभाग, ऐसे किया जाएगा लोगों का जागरूक

Fri, 31 Jul 2020 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Jul 2020 10:47 AM IST
सार

  • सीएमओ ने अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा
  • मृत्यु का ट्रेंड जान कर जागरूक करने में मददगार होगा सर्वे

विज्ञापन
Health department will analyze death from corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अब कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले एक-एक व्यक्ति के मृत्यु का विश्लेषण होगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने पत्र लिखकर सभी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिसमें 19 अलग-अलग बिंदुओं का जिक्र है जिसके आधार पर मृत्यु का विश्लेषण होगा।

विज्ञापन


यह सर्वे कोरोना के कारण गोरखपुर जनपद में होने वाली मौतों का ट्रेंड बताने में भी मददगार होगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना से जो भी मौते हो रही हैं, उन लोगों में पूर्व की किसी गंभीर बीमारी की केस हिस्ट्री सामने आई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक मौत के मामले में सूचनादाता का विवरण, मरीज का विवरण, मृत्यु विवरण, प्रथम लक्षण विवरण, लक्षण और मृत्यु के समय के अंतर, स्वास्थ्य विभाग को लक्षण के बारे में दी गयी जानकारी का विवरण, सरकारी अस्पताल से पहले हुए इलाज का विवरण, सूचना प्राप्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही का विवरण और डायग्नोसिस समेत 19 बिंदुओं पर सर्वे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के साथ 37 कोरोना मृतकों की सूची भी भेजी

सीएमओ ने बताया कि पत्र के साथ 37 कोरोना मृतकों की सूची भेजी गई है। बाकी मौतों से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर साझा कर यह विश्लेषण करवाया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि जिन 37 मृतकों की सूची साझा की गई है वह सभी ह्रदय रोग, किडनी, ब्रेन ट्यूमर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, क्रानिक रेनल डिजीज में से किसी न किसी एक या एक से अधिक बीमारी से पीड़ित थे। विश्लेषण से पता चलेगा कि मौत की वजह सिर्फ पूर्व की बीमारी है या कोरोना के इलाज में लेटलतीफी से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed