फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health department team sealed nursing home after man died in deoria

देवरिया: युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम किया सील

Thu, 01 Apr 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 05:45 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में नर्सिंग होम किया सील

विज्ञापन
health department team sealed nursing home after man died in deoria
अस्पताल में परेशान तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया शहर के पुरवा चौराहा के समीप स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती युवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सक व अधिकांश कर्मी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया। साथ ही यहां भर्ती अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी अजय कुमार (40) पुत्र स्व. जंग बहादुर की तबियत बुधवार को बिगड़ गई। उसके भाई प्रदीप के अनुसार अजय को शुगर था। उसकी दवा चलती थी। बुधवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अजय के भाई प्रदीप के अनुसार, अस्पताल में एक व्यक्ति मिला और परिजनों को अपने झांसे में ले लिया। वह प्राइवेट में इलाज कराने की सलाह देते हुए पुरवा चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराने पर जोर दिया। परेशान परिजन उसकी बातों में आ गए और नर्सिंग होम में भर्ती करा दिए। वहां इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को हालत गंभीर हो गई। इसके बाद रात में राउंड लेने आए चिकित्सक को बताया गया तो कहा कि वह चिकित्सक नहीं कर्मी है। इसी बीच अजय की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और नर्सिग होम पर हंगामा करने लगे और चिकित्सक तथा कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसी बीच किसी ने जानकारी पुलिस व सीएमओ को दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची।
 

वहीं स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह के नेतृत्व में एमपी तिवारी, सरोज तिवारी व अरूण शाही मौके पर पहुंचे तो नर्सिंग होम के चिकित्सक व अधिकांश कर्मचारी फरार थे, मौके पर मात्र तीन कर्मचारी मौजूद थे, उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।

नर्सिंग होम में उस समय तीन मरीज थे, जिसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर निवासी युवक, मईल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी महिला तथा महुआडीह के बेलवा बाजार गांव निवासी एक महिला शामिल थी। तीनों मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहा के समीप स्थित नर्सिंग होम में युवक की मौत और हंगामे के मामले में डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। इसमें एसीएमओ डॉ. एसके चौधरी, एसीएमओ डॉ. सतीश सिंह व नायब तहसीलदार सदर धर्मवीर को शामिल किया गया है।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहा के समीप स्थित नर्सिंग होम में भर्ती युवक के मौत और हंगामे की सूचना मिलने पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया। मौके पर चिकित्सक व अन्य कर्मचारी नहीं मिले। नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। नर्सिंग होम पंजीकृत है। इसकी सूचना डीएम को दी गई। उनके निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जिसमें दो एसीएमओ व नायब तहसीलदार सदर शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed