{"_id":"5eb222e08ebc3e90525e0a25","slug":"health-department-team-inspection-private-hospital-after-getting-emergency-service-permission-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को दरकिनार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य टीम ने कसा शिकंजा, ऐसे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को दरकिनार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य टीम ने कसा शिकंजा, ऐसे की कार्रवाई
Wed, 06 May 2020 08:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 May 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पतालों को इमरजेंसी सेवा की अनुमति देने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कई अस्पतालों का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था देखी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियम व शर्तों का पालन न करने वाले आठ अस्पतालों व पैथोलॉजी को बंद करने का निर्देश दिए हैं। साथ ही इमरजेंसी सेवा की अनुमति भी निरस्त कर दी है।
इसके अलावा बिना अनुमति के चल रहे चार अस्पतालों को बंद कराते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
बिना अनुमति चल रहे थे ये अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की टीम मुंशी प्रेमचंद पार्क स्थित पाखी हॉस्पिटल में पहुंची, जहां सिजेरियन डिलीवरी की एक मरीज भर्ती थी। जबकि कृष्णा हास्पिटल, तारामंडल में एक एक्सीडेंटल मरीज भर्ती पाया गया। इनके साथ ही तारामंडल स्थित अमृत हास्पिटल व वर्तिका अर्ना हार्ट केयर बिना अनुमति के खुले पाए गए। सभी हॉस्पिटलों को बंद कराते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
एसीएमओ डॉ एनके पांडे ने बताया कि जिन अस्पतालों की अनुमति निरस्त की गई है, उन्हें नए मरीज भर्ती न करने और वर्तमान में भर्ती मरीजों को यथाशीघ्र डिस्चार्ज कर अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया गया है। अगर ये हास्पिटल संचालित मिले तो विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।