फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health Department alerted towards new variants of Corona Omicron

ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क, सीएमओ ने दी ये खास सलाह

Sat, 04 Dec 2021 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

जिले के करीब 2.50 लाख लोगों ने अब तक टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। वहीं सीएमओ का कहना है कि टीका और प्रोटोकॉल का पालन ही नए वेरिएंट से बचाएगा।

विज्ञापन
Health Department alerted towards new variants of Corona Omicron
ओमीक्रॉन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि नए वेरिएंट से टीका और प्रोटोकॉल का पालन ही बचाएगा। जिन लोगों ने टीके की दूसरी डोज नहीं ली है, वे जहां कहीं भी हों, वहीं पर टीकाकरण करवा लें।
विज्ञापन


डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीका लगवाने के बावजूद मास्क, दो गज की दूरी, हाथों की स्वच्छता, लक्षण दिखने पर जांच जैसे उपायों से ही कोविड की रोकथाम की जा सकती है। कार्यालय, रोड, शादी, समारोह हर जगह इन नियमों के प्रति सचेत रहे।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के करीब 2.50 लाख लोगों ने अब भी टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। ऐसे लोग अपने नजदीकी बूथ से दूसरी डोज लगवा सकते हैं। अगर प्रदेश से बाहर चले गए हैं तो वहां भी दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए पहली डोज के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवत्री व धात्री भी लगवाएं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोरोना का टीका मां और बच्चे दोनों को प्रतिरक्षण प्रदान करता है। धात्री महिलाओं पर भी टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया है। इसलिए समय रहते गर्भवती और धात्री महिलाएं भी टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed