फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health ambulence seez

बीआरडी : मरीज की खरीद-फरोख्त करने आई प्राइवेट एंबुलेंस फिर सीज

Tue, 22 Aug 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
health ambulence seez
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में भेजने की कोशिश का मामला सोमवार को फिर सामने आया। कर्मचारी ने एक तीमारदार को बरगलाकर मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। इमरजेंसी के सामने प्राइवेट एंबुलेंस को चालक सहित पकड़ लिया गया। चालक से पूछताछ में मरीज की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले भी इसी तरह के मामले पकड़े जा चुके हैं। इस बार भी एंबुलेंस पर अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, चालक की कोई भूमिका सामने नहीं आने पर 20 हजार के निजी मुचलके पर उसे छोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था।
विज्ञापन




सोमवार को दोपहर में मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है और मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के इस मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज दूर से ही एंबुलेंस की निगरानी कर रहे थे। चालक के आते ही उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामबचन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसने पुलिस को बताया कि जहां पर नर्सिंग होम से भेजा जाता है, वहां पर जाकर मरीज को सिर्फ अस्पताल पहुंचाना ही उसका काम है। बताया कि मरीज को उसे झुंगिया के एक अस्पताल में पहुंचाना था। पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया।


........



9 जुलाई को हुई थी मारपीट



बीआरडी मेडिकल काॅलेज के उत्तरी गेट पर बीते नौ जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक चौकी इंचार्ज से भिड़ गए थे। जिसमें गुलरिहा पुलिस ने नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार को जेल भिजवाया था। इसके बाद से ही पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed