फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   head costable and one man died in road accident at sant kabir nagar

संतकबीरनगर: अलग-अलग सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

Tue, 17 Nov 2020 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
head costable and one man died in road accident at sant kabir nagar
हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला(file) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला क्षेत्र में सोमवार की देर शाम अलग-अलग जगह हुए हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के मापी नगवा खास गांव निवासी 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला बेलहर कला थाने के पिपरा प्रथम पुलिस चौकी पर तैनात थे। सोमवार को मूर्ति विसर्जन में भगौसा घाट पर उनकी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन ड्यूटी समाप्त होने के बाद शैलेंद्र वापस बाइक से चौकी पर लौट रहे थे। अभी वह बेलहर खुर्द गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हुई। जिससे दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर हेड कांस्टेबल के ऊपर से गुजर गया जबकि दूसरे बाइक चालक को भी ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसओ अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने घायल हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल शख्स का इलाज चल रहा है।


एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के साथ पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दूसरी घटना क्षेत्र के पलनिया के पास घटित हुई है। जहां एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय डब्बू उर्फ मुंशी पुत्र शिव नरायन निवासी भेड़ौरा-पिकौरा का रहने वाला था। वह अपनी शादी का कार्ड रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के वहां से बांटकर बाइक से घर लौट रहा था और हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed