फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Head broken for protesting against demanding higher price of liquor

Gorakhpur News: शराब की कीमत अधिक मांगने का विरोध करने पर सिर फोड़ा

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Head broken for protesting against demanding higher price of liquor
- बांसगांव इलाके में हुई घटना, आरोपी मुनीम की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांसगांव (गोरखपुर)। इलाके के भीटी तिवारी चौराहे पर स्थित शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे 10 रुपये महंगा शराब देने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दो शीशी शराब लेने के बाद मुनीम ने ज्यादा पैसे मांग लिए थे। इसी का विरोध करने पर उसने लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। देर शाम उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी मुनीम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भीटी तिवारी गांव निवासी अंगद पांडेय (35) बृहस्पतिवार की सुबह चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर गया था। वहां पर उसने दो शीशी शराब ली और 500 का नोट दिया। 55 रुपये के बदले मुनीम 60 रुपये प्रति शीशी शराब का दाम काट लिया। इसी का अंगद ने विरोध किया और 10 रुपये वापस मांगने लगा। इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मुनीम ने रॉड से हमला कर दिया, जिससे अंगद का सिर फट गया। घटना के बाद मुनीम अपने साथी को बैठाकर फरार हो गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed