{"_id":"6a5012052d7b43c37603d507","slug":"he-was-returning-to-his-workplace-after-attending-a-meeting-at-the-gorakhpur-zonal-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1380120-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंडियन बैंक के अफसर की सड़क हादसे मौत, कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंडियन बैंक के अफसर की सड़क हादसे मौत, कर्मचारियों का हंगामा
Fri, 10 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर अंचल कार्यालय से बैठक में शामिल होकर अपने कार्यस्थल पर लौट रहे थे
कर्मचारी संगठन का बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। इंडियन बैंक की शहजादपुर (अंबेडकरनगर) शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक (एबीएम) के पद पर तैनात चंदन विकास (32) की बुधवार रात आंबेडकरनगर के टांडा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गोरखपुर स्थित अंचल कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद अपने कार्यस्थल लौट रहे थे। बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर के अंचल कार्यालय में कर्मचारियों ने इस घटना पर हंगामा कर दिया। कर्मचारी संगठन ने मंडल प्रमुख राजेंद्र प्रसाद दुबे को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
हादसे में चंदन विकास की मौत की जानकारी पर बैंक कर्मचारी संगठन ने प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि गोरखपुर अंचल कार्यालय में बुधवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई बैठक रात लगभग आठ बजे तक चली। यदि बैठक ऑनलाइन कराई जाती या समय पर समाप्त कर दी जाती तो संभवत: यह हादसा टाला जा सकता था। कर्मचारी संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बैठक आयोजित करने से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में दूरस्थ शाखाओं के अधिकारियों की बैठकें अधिक से अधिक वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।
संगठन ने यह मांग की है कि दिवंगत अधिकारी के परिवार को बैंक की ओर से आर्थिक सहायता, अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली सुविधाएं तथा हरसंभव मानवीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए। कर्मचारी संगठन एआईबीओए के अध्यक्ष एके गुप्ता ने बताया कि मंडल प्रमुख को मांगों का ज्ञापन दिया गया है। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर एसबीआई सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना दुखद है। इसकी जांच होनी चाहिए।