फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He was on his way to Gorakhpur in an auto-rickshaw around 3 PM on Monday.

Gorakhpur News: खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
He was on his way to Gorakhpur in an auto-rickshaw around 3 PM on Monday.
सहजनवा (गोरखपुर)। गीडा क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नंबर-3 गहासाड़ निवासी अमित गिरी (45) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम करीब तीन बजे वह ऑटो लेकर गोरखपुर जा रहे थे। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचने पर उनका ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे की सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित गिरी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि इस दर्दनाक घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed