फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He was harassing her through phone and WhatsApp, and after the threats, he set the roof on fire.

UP: बात करने से मना करने पर महिला के घर में लगाई आग, पति को फोन पर कही गंदी बात- केस दर्ज

Sat, 02 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 02 May 2026 02:53 AM IST
सार

आरोपी ने उसके पति को भी फोन कर उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। महिला का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे, जब उसके पति घर पर नहीं थे, तभी आरोपित ने उसके छप्पर के मकान में आग लगा दी।

विज्ञापन
He was harassing her through phone and WhatsApp, and after the threats, he set the roof on fire.
सांकेतिक जलती झोपड़ी

विस्तार

क्षेत्र में एक महिला को फोन और मैसेज के जरिये परेशान करने का मामला सामने आया है। बातचीत से इन्कार करने पर आरोपी युवक ने महिला के घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का रहने वाला विजय बीते करीब ढाई माह से उसे लगातार फोन कर और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके पति को भी फोन कर उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। महिला का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे, जब उसके पति घर पर नहीं थे, तभी आरोपित ने उसके छप्पर के मकान में आग लगा दी।

आग लगने से घर में रखा बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed