{"_id":"691a3411c09b35266d03690e","slug":"he-left-his-sons-birthday-and-returned-to-duty-the-fire-took-his-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1136695-2025-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे का जन्मदिन छोड़ ड्यूटी पर लौटे थे…आग ने छीन ली जिंदगी- धुएं से घुट गया था दम; हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे का जन्मदिन छोड़ ड्यूटी पर लौटे थे…आग ने छीन ली जिंदगी- धुएं से घुट गया था दम; हो गई मौत
Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
सार
शनिवार को अनूप का जन्मदिन था। होटल से बार-बार फोन आने की वजह से जन्मदिन मनाए बिना ही पुरुषोत्तम शुक्रवार को गोरखपुर लौट गए थे। रविवार सुबह होटल से फोन आया कि पुरुषोत्तम के साथ हादसा हो गया है। रविवार दोपहर में बेटा अनूप, पत्नी पूनम व भतीजा दीपू गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक पुरूषोत्तम की फाइल फोटो. होटल पहुंचे रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉटर वेज रेस्टोरेंट में आग से जान गंवाने वाले पुरुषोत्तम के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। वह तीन दिन पहले छुट्टी पर गए थे लेकिन शुक्रवार को उनको लौटना पड़ा। एक दिन बाद ही आग ने उनकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
बेटे अनूप ने बताया कि सहजनवां के बरईपार स्थित पैतृक जमीन को चाचा ने बेच दी थी।
इसको देखते हुए पूरा परिवार बलरामपुर के तुलसीपुर में ननिहाल में रहने लगा। नानी की तबीयत अक्सर खराब रहने के कारण पूरा परिवार वहीं जमीन लेकर रहने लगा। पिता पांच साल से रामगढ़ताल स्थित होटल में काम करते थे। तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।
विज्ञापन
शनिवार को अनूप का जन्मदिन था। होटल से बार-बार फोन आने की वजह से जन्मदिन मनाए बिना ही पुरुषोत्तम शुक्रवार को गोरखपुर लौट गए थे। रविवार सुबह होटल से फोन आया कि पुरुषोत्तम के साथ हादसा हो गया है। रविवार दोपहर में बेटा अनूप, पत्नी पूनम व भतीजा दीपू गोरखपुर पहुंचे।
पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुरुषोत्तम अपने पीछे बेटा अनूप (18) वर्ष व बेटी अनन्या (14) को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने भतीजा पप्पू व बेटा अनूप पहुंचे थे।