फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He kept raping on the pretext of marriage, case registered against four

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
He kept raping on the pretext of marriage, case registered against four
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और इन्कार करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप एक युवती ने लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ अपहरण, मारपीट और आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे तीन वर्ष पहले बहला फुसलाकर कर घर से भगा ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बतौर पत्नी के तौर पर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी द्वारा शादी करने से इन्कार कर दिया गया। जब वह आरोपी के घर गई तो आरोपी व उसके परिवार वालों के द्वारा गाली देते हुए काफी मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना कठेला समय माता के एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed