फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hazrat Abu Bakr was the first Caliph of the Muslims: Mufti Akhtar

हजरत अबू बकर मुसलमानों के पहले खलीफा : मुफ्ती अख्तर

Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Abu Bakr was the first Caliph of the Muslims: Mufti Akhtar
सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में हजरत अबू बकर सिद्दीक के उर्स-ए-पाक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में शुक्रवार को हजरत अबू बकर सिद्दीक के उर्स-ए-पाक के मौके पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नात-ए-पाक हाफिज रहमत अली निजामी ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि हजरत अबू बकर मुसलमानों के पहले खलीफा व पहले इमाम हैं। अरब के मशहूर और अमीर दौलतमंद लोगों में शुमार किए जाते थे। उन्होंने अपनी सारी दौलत अल्लाह के रास्ते में लगा दी।


शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि हजरत अबू बकर को अल्लाह ने पाकीजा व उम्दा अखलाक से नवाजा था। आपने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी में उनके हुक्म से 17 वक्तों की नमाजें पढ़ाईं। इंतकाल के दिन पैगंबर-ए-इस्लाम ने आपके साथ मिलकर नमाजे फज्र की इमामत की। आपका 13 हिजरी में 63 साल की उम्र में इंतकाल हुआ। संगोष्ठी में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, मुजफ्फर हसनैन रूमी, हाजी बदरूल, एसएफ अहमद नक्शबंदी, आसिफ महमूद, मुहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed