फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hawk Sports defeated Oxford Cricket Academy by 64 runs.

Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 64 रन से हराया

Fri, 12 Dec 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hawk Sports defeated Oxford Cricket Academy by 64 runs.
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे लीग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ऑक्सफ़ो
सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 64 रन से हरा दिया। मैच में पांच विकेट लेने वाले हॉक स्पोर्ट्स के आदित्य प्रजापति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स ने 170 रन बनाए। इसमें कप्तान मोहित सिंह व आनंद दुबे ने 27-27 रन, दीपक यादव ने 22, अभिषेक यादव ने 19 व अभय प्रजापति ने 18 रन का योगदान दिया। ऑक्सफोर्ड की ओर से कप्तान उत्कर्ष मिश्र ने सात ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। ऋषभ कुशवाहा ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आक्सफोर्ड एकेडमी की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। ऑक्सफोर्ड की पूरी टीम 25.3 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। ऑक्सफोर्ड की ओर से आदित्य पांडेय 24, प्रिंस 21, आदित्य त्रिपाठी 17 रन ही कुछ देर क्रीज पर टिक सके। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से आदित्य प्रजापति ने 6.3 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अभिषेक यादव और मोहन सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed