{"_id":"6459f7eb34b50ca916060341","slug":"harassment-during-jaimal-assault-on-refusal-six-injured-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बवाल: जयमाल के दौरान हुई छींटाकशी, मना करने पर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बवाल: जयमाल के दौरान हुई छींटाकशी, मना करने पर मारपीट, छह घायल
Tue, 09 May 2023 01:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो भटहट।
अमर उजाला ब्यूरो भटहट।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 May 2023 01:06 PM IST
सार
शादी में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ स्टेज पर चढ़ गए। वह जबरन बरात में आई युवतियों के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश करने लगे और मना करने पर छींटाकशी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के खिरिया के कोटवा टोला में शादी में जयमाल के दौरान छींटाकशी और जबरन फोटो खिंचवाने से मना करने पर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से मारपीट कर मनबढ़ों ने तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के कोटवा टोला निवासी श्यामलाल प्रजापति के लड़की की शादी थी। बरात पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव निवासी मोलई के वहां से आई थी। शादी में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ स्टेज पर चढ़ गए। वह जबरन बरात में आई युवतियों के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश करने लगे और मना करने पर छींटाकशी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
विज्ञापन
आरोप है कि मनबढ़ों ने तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में बैलो गांव, सबहिया टोला निवासी रवि कुमार साहनी (20) मुराली कुमार, अविनाश (25) को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विवाद की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में शादी पूरी कराई गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।