महराजगंज: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, अब मांग रहा दहेज
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने मामले की जांच करने की पुष्टि की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर एक आरोपी द्वारा दो वर्ष तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवती की मां ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित युवती की मां ने बताया कि विगत दो वर्ष पहले गांव का ही एक युवक उसकी लड़की से शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद से आरोपी युवक शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करता रहा।
मामला जानकारी होने के बाद जब उससे शादी करने के लिए कहा गया तो आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर तीन लाख रुपये, एक बाइक व अन्य सामानों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर आनन्द कुमार गुप्ता ने मामले की जांच करने की पुष्टि की।
शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
कोल्हुई क्षेत्र के एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक अवैध संबंध बनाना एक युवक को भारी पड़ गया है। अब युवती ने कोल्हुई थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करीब दो साल से प्यार के जाल में फंसा कर अवैध बनाया। जब भी शादी की बात आती थी तो आनाकानी करता रहा। युवती ने शादी के लिए जब ज्यादा दबाव बनाया तो युवक जान से मारने की धमकी भी देने लगा और मोबाइल बंद कर लिया।
आरोपी युवक बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाला है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई यसवंत चौधरी ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करने एवं युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की पुष्टि की।