{"_id":"60430e1938158619302b80a4","slug":"happiness-can-return-to-theatre-after-march-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा संचालकों ने जताई उम्मीद: 11 मार्च के बाद सिनेमाघरों में लौट सकती है रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा संचालकों ने जताई उम्मीद: 11 मार्च के बाद सिनेमाघरों में लौट सकती है रौनक
Sat, 06 Mar 2021 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:38 AM IST
सार
- कई बड़े स्टारकॉस्ट की फिल्में होंगी रिलीज
- सिनेमाघरों में मार्च माह से सब कुछ पटरी पर लौटने की उम्मीद
विज्ञापन
सिनेमाघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़े सिनेमाघरों में मार्च माह से सब कुछ पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि इस माह बड़े स्टारकॉस्ट की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा होली के मद्देनजर एक साथ कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होंगी। ऐसे में सिनेमा संचालकों ने यह उम्मीद जताई है कि पहले की तरह दर्शक सिनेमा घरों की ओर रुख जरूर करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी से पहले जहां प्रतिदिन दो हजार के आसपास एडी और ओरियन मॉल में टिकटों की बुकिंग हो जाती थी। वहीं अब यह संख्या महज 100 के आसपास ही रह गई है। कोरोना का खौफ जब कम हुआ तो सिनेमाघर किसी तरह खुल गए, लेकिन अच्छी फिल्मों के रिलीज न होने की वजह से दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। लेकिन, अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होते जा रहा है तो बड़े स्टारकॉस्ट की फिल्में भी मार्च महीने में रिलीज होने को तैयार हैं। इससे सिनेमा संचालकों को उम्मीदें भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
इस महीने फिल्म पगलेट, बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर और एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की जोड़ी जल्द ही फिल्म कोई जाने ना में नजर आने वाली है। इसके अलावा जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा, बाहुबली में विलेन के किरदार से चर्चा में आए राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट की ब्लॉकबस्टर मूवी हाथी मेरे साथी, साइना नेहवाल की बॉयोपिक, सुपर स्टार अजय देवगन की आरआरआर जैसी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
11 मार्च के बाद बड़े स्टारकॉस्ट की कई फिल्में आनेवाली हैं। ऐसे में उम्मीद जगी है कि दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख जरूर करेंगे। ओरियन मॉल के निदेशक नीरज दास ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शकों की पूरी सुरक्षा के साथ शो चलाए जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई है।