फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Half naked body of woman found in Ekla village, suspicion of murder

Gorakhpur News: एकला गांव में मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

Tue, 23 Jul 2024 06:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Half naked body of woman found in Ekla village, suspicion of murder
- चेहरे पर थे चोट के निशान, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नौसड़ स्थित एकला गांव के सिवान के खेत में सोमवार को महिला का नग्न शव मिला। चेहरे व शरीर पर चोट के निशान होने की वजह से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। गीडा थाना पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से बात की तो पता चला कि वह दो दिन से क्षेत्र में घूम रही थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे कुछ महिलाएं सिवान की तरफ गईं तो खेत में 45 वर्षीय महिला का नग्न शव देख शोर मचाने लगीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की आंख, ओंठ व चेहरे के साथ ही शरीर के बाकी हिस्से पर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान थे जिसे देखकर हैवानियत के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


मिला शव, पुलिस जान नहीं पाई
नौसड़ के एकला बांध पर एक सप्ताह पहले पंजाब की रहने वाली दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मुठभेड़ में उन्हें गिरफ्तार किया। इधर एकला बांध व उसके आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही अलग से पिकेट लगाई जा रही है। इसके बाद भी शव मिला और पुलिस जान नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed