फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Had to follow the rituals...Stuck in traffic for hours, booked a steamer and reached sister's house.

गोरखपुर में जाम से हाल बेहाल: रश्मो-रिवाज निभाना था...घंटों जाम में फंसे तो स्टीमर बुक कर पहुंचे बहन के घर

Mon, 11 Dec 2023 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 10:32 AM IST
सार

बड़हलगंज क्षेत्र के चौतीसा गांव के रजत शाही की बरात शनिवार को आजमगढ़ जिले में गई थी। बरात जाम में न फंसे इसके लिए दोपहर में ही निकल गई। बरात में शामिल गांव के संजीव शाही उर्फ गब्बर ने बताया कि वह बरात कर रात में करीब एक बजे दोहरीघाट से पहले पेट्रोल पंप के पास से जाम में फंस गए।

विज्ञापन
Had to follow the rituals...Stuck in traffic for hours, booked a steamer and reached sister's house.
बड़हलगंज में जाम के बाद स्टीमर से सरयू नदी को किया पार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर लगे भीषण जाम में फंसे कई ऐसे लोग भी थे जिन्हें शादी में समय से पहुंचकर रस्मो-रिवाज भी निभाना था। जब दो से तीन घंटे तक गाड़ियां हिली नहीं तो उन लोगों ने गाड़ियां छोड़ दी और पैदल सरयू घाट पर पहुंचे। पुल के दूसरी ओर रिश्तेदारों की गाड़ी मंगवा ली। फिर स्टीमर बुक किया और नदी पारकर शादी में पहुंचे। वहीं, कुछ दूल्हा भी स्टीमर से रवाना हुए।

विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार (कुरांव) निवासी राम गोविंद यादव की बहन की शादी आजमगढ़ जिले के मोहम्मदागंज, गोहना में हुई है। नौ दिसंबर को उनकी भांजी की शादी थी। वह अपनी कार से बड़े भाई अरविंद और श्रीगोविंद के साथ बहन के घर जाने के लिए निकले। भांजी की शादी में उनको मामा के रस्म अदायगी (इमली घोटाना) निभानी थी।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से पहले पटनाघाट चाैक पर लगे जाम में फंस गए। दो घंटे बाद भी रात नौ बजे तक भी वह पुल तक नहीं पहुंच सके। परेशान होकर वह कार को पास एक हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोलघर-रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 19 का चालान

फिर सरयू नदी के घाट पर पहुंच कर नदी उस पार जाने के लिए स्टीमर बुक किया। स्टीमर वाले ने प्रति व्यक्ति डेढ़ सौ रुपये लेकर नदी पार कराया। दोहरीघाट पहुंच कर वह दूसरे वाहन से बहन के घर पहुंचे और रश्मो-रिवाज को निभाया।

इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर 22 घंटे जाम, दूल्हा लग्न तो बराती पहुंचे रस्म के बाद

पांच किमी की दूरी तय करने में लग गए पांच घंटे
बड़हलगंज क्षेत्र के चौतीसा गांव के रजत शाही की बरात शनिवार को आजमगढ़ जिले में गई थी। बरात जाम में न फंसे इसके लिए दोपहर में ही निकल गई। बरात में शामिल गांव के संजीव शाही उर्फ गब्बर ने बताया कि वह बरात कर रात में करीब एक बजे दोहरीघाट से पहले पेट्रोल पंप के पास से जाम में फंस गए। जाम इतना भीषण था की सुबह पांच बजे पुल तक पहुंचे। एक घंटे में पुल पार करने के बाद गाड़ी छोड़ कर पैदल ही गांव के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed