फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hackers asked for bank details from 40 teachers of Gorakhpur university

गोरखपुर विश्वविद्यालय: 40 शिक्षकों से हैकरों ने मांगी बैंक खाते की डिटेल, शिक्षिका ने जानकारी देने से मना किया तो हैक कर लिया मोबाइल नंबर

Sat, 21 Aug 2021 09:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 09:05 AM IST
सार

हैकरों ने एक महिला शिक्षिका के नंबर को हैक कर व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट कर दी। शिक्षिका ने मामले की शिकायत संबंधित बैंक और लखीमपुर खीरी पुलिस से की है।

विज्ञापन
Hackers asked for bank details from 40 teachers of Gorakhpur university
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40 शिक्षक साइबर हैकरों के निशाने पर हैं। कैंपस में स्थित बैंक के दो पुराने अधिकारियों के नाम से फोन कर हैकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों से उनकी बैंक डिटेल मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, डिटेल देने से मना करने पर हैकरों ने एक महिला शिक्षिका के नंबर को हैक कर व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट कर दी। शिक्षिका ने मामले की शिकायत संबंधित बैंक और लखीमपुर खीरी पुलिस से की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से मामला चल रहा है। हैकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को फोन कर बैंक खातों से जुड़ी सभी जानकारी मांग रहे हैं। शिक्षकों का भरोसा जीतने के लिए कैंपस में स्थित बैंक के दो पुराने अधिकारियों के नाम और पहचान का उपयोग कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि जब नंबरों की जांच करनी शुरू की गई तो पता चला नंबर गलत है। लेकिन ट्रूलॉकर पर बैंक के दो पुराने अधिकारियों के नाम आ रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें एक अधिकारी का स्थानांतरण तमिलनाडु में हो चुका है। वहीं, विश्वविद्यालय की लखीमपुर खीरी की रहने वाली शिक्षिका को हैकरों ने परेशान कर दिया है। शिक्षिका से बैंक के अकाउंट, पिन, पासवर्ड की जानकारी मांगी। जानकारी न देने पर शिक्षिका के मोबाइल नंबर को हैक करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। बैंक अकाउंट लखीमपुर खीरी में होने के कारण उन्होंने मामले की शिकायत वहां की पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिन ने व्हाट्सएप ग्रुप पर सदस्यों के मैसेज करने पर लगाई रोक
शिक्षिका के नंबर से कई व्हाट्सएप ग्रुप पर कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। हैकरों के इस काम के बाद से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि ग्रुप में विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी जुड़े हैं। इसके बाद से एडमिन ने सदस्यों के मैसेज डालने पर रोक लगा दी है।

मामले की शिकायत पुलिस के साइबर सेल में की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के आईटी सेल को भी इसकी सूचना देकर जांच कराई जाएगी।
- विशेश्वर प्रसाद, रजिस्ट्रार, गोविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed