गोरखपुर: मेंटर इंस्टीट्यूट बना गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, परीक्षण के बाद किया गया घोषित
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का एक हिस्सा है। इसकी स्थापना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज की गिनती उत्तर प्रदेश के शीर्ष नर्सिंग कॉलेजों में होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग को उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने मेंटर इंस्टीट्यूट घोषित किया है। मेंटर इंस्टीट्यूट घोषित होने से गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों के लिए पथ प्रदर्शक व परामर्शदाता की भूमिका का निर्वहन करेगा।
नर्सिंग क्षेत्र को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तंत्र की आधारशिला समझा जाता है। इस क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। नर्सिंग क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने राज्य के 12 नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों को मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित किया गया है।
इनमें लखनऊ और गोंडा के एक-एक कॉलेजों के बाद शेष समूचे उत्तर प्रदेश में मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में एकमात्र गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग का चयन किया गया है। मेंटर के रूप में उन नर्सिंग कॉलेजों को चुना गया है, जो इंडियन नर्सिंग काउंसिल और उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के तय मानकों पर खरे उतरे हैं। स्टेट मेडिकल फैकल्टी से आए विशेषज्ञों ने संसाधन, तकनीकी, शैक्षणिक स्टाफ आदि के गहन परीक्षण के बाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित किया है।
नर्सिंग कॉलेजों को देगा परामर्श
मेंटर के रूप में चयनित होने के बाद गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूर्वी उत्तर के कई जिलों में चल रहे नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों का परामर्श देगा, जिससे की पूरे देश के लिए योग्य नर्सिंग स्टाफ तैयार किए जा सकें। नर्सिंग शिक्षा की मॉनिटरिंग के लिए एक तरह से उसकी भूमिका उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के साझेदार के रूप में होगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने खुशी जाहिर की है। कहा कि, जो जिम्मेदारी मिली है कि उस दिशा में बेहतर काम किया जाएगा।
सभी मानकों पर उत्कृष्ट है गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का एक हिस्सा है। इसकी स्थापना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज की गिनती उत्तर प्रदेश के शीर्ष नर्सिंग कॉलेजों में होती है। यहां एएनएम, जीएनएम, बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) एवं एमएससी (नर्सिंग) जैसे पाठ्यक्रम संचालित हैं।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने बताया कि बेहतर काम करने की वजह से इसे मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित होने का गौरव हासिल हुआ है। यह कॉलेज योग्य, अनुभवी और सक्षम फैकल्टी, बेहतरीन भौतिक बुनियादी ढांचे, पुस्तकालय से सुसज्जित है।