फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guru Shree Gorakshanath College of Nursing becomes mentor institute

गोरखपुर: मेंटर इंस्टीट्यूट बना गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, परीक्षण के बाद किया गया घोषित

Wed, 21 Sep 2022 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 02:47 PM IST
सार

गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग,  गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का एक हिस्सा है। इसकी स्थापना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज की गिनती उत्तर प्रदेश के शीर्ष नर्सिंग कॉलेजों में होती है।

विज्ञापन
Guru Shree Gorakshanath College of Nursing becomes mentor institute
डॉ. डीएस अजीथा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग को उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने मेंटर इंस्टीट्यूट घोषित किया है। मेंटर इंस्टीट्यूट घोषित होने से गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों के लिए पथ प्रदर्शक व परामर्शदाता की भूमिका का निर्वहन करेगा।

विज्ञापन


नर्सिंग क्षेत्र को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तंत्र की आधारशिला समझा जाता है। इस क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। नर्सिंग क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने राज्य के 12 नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों को मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन


इनमें लखनऊ और गोंडा के एक-एक कॉलेजों के बाद शेष समूचे उत्तर प्रदेश में मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में एकमात्र गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग का चयन किया गया है। मेंटर के रूप में उन नर्सिंग कॉलेजों को चुना गया है, जो इंडियन नर्सिंग काउंसिल और उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के तय मानकों पर खरे उतरे हैं। स्टेट मेडिकल फैकल्टी से आए विशेषज्ञों ने संसाधन, तकनीकी, शैक्षणिक स्टाफ आदि के गहन परीक्षण के बाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नर्सिंग कॉलेजों को देगा परामर्श

मेंटर के रूप में चयनित होने के बाद गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूर्वी उत्तर के कई जिलों में चल रहे नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों का परामर्श देगा, जिससे की पूरे देश के लिए योग्य नर्सिंग स्टाफ तैयार किए जा सकें। नर्सिंग शिक्षा की मॉनिटरिंग के लिए एक तरह से उसकी भूमिका उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के साझेदार के रूप में होगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने खुशी जाहिर की है। कहा कि, जो जिम्मेदारी मिली है कि उस दिशा में बेहतर काम किया जाएगा।  

सभी मानकों पर उत्कृष्ट है गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग,  गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का एक हिस्सा है। इसकी स्थापना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज की गिनती उत्तर प्रदेश के शीर्ष नर्सिंग कॉलेजों में होती है। यहां एएनएम, जीएनएम, बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) एवं एमएससी (नर्सिंग) जैसे पाठ्यक्रम संचालित हैं।
 
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने बताया कि बेहतर काम करने की वजह से इसे मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित होने का गौरव हासिल हुआ है। यह कॉलेज योग्य, अनुभवी और सक्षम फैकल्टी, बेहतरीन भौतिक बुनियादी ढांचे, पुस्तकालय से सुसज्जित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed