फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gunner found corona positive,co kasia office seal

गनर समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिले, सीओ कसया हुए होम क्वारंटीन

Sat, 20 Jun 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
gunner found corona positive,co kasia office seal
गनर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बंद पड़ा सीओ कार्यालय कसया। - फोटो : KUSHINAGAR
गनर समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिले, सीओ कसया हुए होम क्वारंटीन
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। सीओ कसया का गनर समेत जिले के 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इनमें 46 एक्टिव केस हैं। 37 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों को एलवन अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज से 79 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें 69 निगेटिव व 10 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दुदही क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी में विदेश से लौटा 51 वर्षीय व्यक्ति, हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटे दो भाई, कसया क्षेत्र के भलुही मदारी पट्टी का एक युवक, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा कारखाना में कोलकाता से आई युवती, हाटा क्षेत्र के डुमरी गांव के दो युवक, कसया क्षेत्र में शाहपुर में विदेश से आया युवक, सिरसिया खोइया का एक बुजुर्ग और पुलिस लाइन का एक सिपाही शामिल है। जानकारी होते ही सीओ कसया होम क्वारंटीन हो गए हैं। सिपाही के संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को 131 लोगों का भेजा गया सैंपल
पडरौना। शनिवार को जिले से 131 लोगों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया। इसके अलावा बाहर से आए 397 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेजा गया। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले से अब तक 3864 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसमें से 3282 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 506 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा कनक गांव के युवक की सऊदी अरब में कोरोना से मौत
समउर बाजार (कुशीनगर)। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब के दमाम शहर गए पिपरा कनक गांव के हसनपुरा टोला निवासी 45 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात मौत हो गई। वह फैक्ट्री में काम के दौरान कोरोना संक्रमित हो गया था। कंपनी उससे दमाम के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराई थी। शुक्रवार की देर रात मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed