फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gun firing on village head husband in Gorakhpur

गोरखपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान पति को घेरकर फायरिंग, भागकर बचाई जान

Sat, 15 May 2021 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 11:34 AM IST
सार

बेलीपार इलाके के जंगल रानी सोहास कुंवरीगांव का मामला, फायरिंग से प्रधान पति की गाड़ी क्षत्रिग्रस्त

विज्ञापन
Gun firing on village head husband in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के जंगल रानी सोहास कुंवरी गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने प्रधान पति डॉ चंद्रशेखर सिंह पर फायरिंग कर दी। प्रधान पति ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमलावरों की फायरिंग में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान पति ने पूर्व प्रधान पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरौली ब्लॉक के जंगल रानी सोहास कुंवरी ग्राम सभा में नीतू सिंह पत्नी डॉ. चंद्रशेखर सिंह प्रधान चुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव में पूर्व प्रधान प्रीति शाही के पति शिव प्रकाश उर्फ बब्लू शाही उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। पुलिस को दी तहरीर में डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि शुक्रवार रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने अपने सहयोगी जयनारायन शाही के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन


एक दूसरी गाड़ी में चंद्रशेखर के चचेरे भाई चंदन सिंह और लाला मौर्य आदि भी थे। चंद्रशेखर का आरोप है कि गांव के बड़ेरिया टोले में पहुंचे थे कि वहां पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहले से घात लगाकर बैठे थे।  पास आते ही उनकी गाड़ियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर का कहना है कि बड़ी संख्या में हमलावरों को देख वह जान बचाने के लिए भागे तो गांव के बाहर पुल्लू सिंह के बगीचे के पास बाइक से पहुंचे आरोपितों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गाड़ी की लाइट में दो लोगों  को फायरिंग करते पहचान लिया। चंद्रशेखर ने बेलीपार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed