{"_id":"6007d7498ebc3e317b355e9f","slug":"grp-arrested-two-charas-and-ganja-smugglers-in-udaipur-city-pooja-special-train-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा स्पेशल ट्रेन से 45 लाख का चरस व गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा स्पेशल ट्रेन से 45 लाख का चरस व गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश
Wed, 20 Jan 2021 12:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
चरस और गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जीआरपी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से दो युवकों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से करीब 45 लाख रुपये की कीमत का चरस और गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों की पहचान अमरजीत कुमार (36) निवासी दरियापुर, पटना बिहार तथा पप्पू राय (45) निवासी गदोचक कृपाल टोला हथुआ, पटना बिहार के रूप में हुई है। दोनों युवक पटना से पंजाब और हरियाणा में तस्करी का माल पहुंचाते हैं। सरगना का भी नाम, पता जीआरपी को मालूम हुआ है। जीआरपी बिहार पुलिस से संपर्क कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर हाजीपुर से अंबाला कैंट जा रही उदयपुर सिटी पूजा स्पेशल खड़ी थी। जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि इस ट्रेन के कोच नंबर तीन में तस्करी का माल ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में एसआई अजीत कुमार चौधरी ने हमराहियों के साथ कोच में चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
संदिग्ध दिखने पर दो युवकों की तलाशी में 4.53 किलोग्राम चरस एवं 5.45 किलोग्राम गांजा मिला। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनका सरगना पटना का राहुल यादव है। तस्करी का माल उसी के कहने पर ले जाते हैं। एक बार में 3500 रुपये मिलते हैं। ट्रेन का टिकट, ठहरने और यात्रा खर्च भी राहुल ही देता है।
जीआरपी ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार गिरी, अशोक कुमार वर्मा, सर्वजीत यादव, छोटेलाल सिंह, राकेश उपाध्याय, कांस्टेबल मनोज चौधरी, अनिल चौधरी शामिल रहे।