{"_id":"63f6ec3b3609b93a9004f34b","slug":"groom-reached-lockup-on-wedding-day-younger-brother-took-procession-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: शादी के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात, छोटा भाई ले गया बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: शादी के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात, छोटा भाई ले गया बरात
Thu, 23 Feb 2023 03:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:04 PM IST
सार
गोरखपुर जिले के गुलरिया इलाके में बरात लेकर निकले युवक को पुलिस ने रोक लिया और थाने ले कर चली आई। दरअसल, एक युवती का आरोप है कि युवक ने 12 फरवरी को मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दूल्हे का छोटा भाई बरात लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिया इलाके में बरात लेकर निकले युवक को पुलिस ने रोक लिया और थाने ले कर चली आई। दरअसल, एक युवती का आरोप है कि युवक ने 12 फरवरी को मंदिर में शादी की थी। बुधवार को दूसरी शादी करने जा रहा था।
विज्ञापन
युवती के हंगामा करने पर पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। जिसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी तो वह छोटे बेटे से शादी करने तैयार हो गए। जिसके बाद छोटा भाई बरात लेकर गया।
विज्ञापन
बिहार के छपरा जिले की रहने वाली प्रतिभा चौरसिया ने गुलरिहा थाना पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी मुलाकात ट्रेन में झुंगिया बाजार निवासी ध्रुव चंद चौरसिया से हुई थी। जान पहचान होने के बाद मोबाइल फोन पर दोनों में बातचीत होती थी। ध्रुव चंद उससे मिलने छपरा भी आने-जाने लगा।
विज्ञापन
12 फरवरी को उसे वाराणसी घुमाने ले गया और मंदिर में शादी की। पुलिस को उसने शादी का फोटो दिखाते हुए बताया कि बुधवार को ध्रुव चंद्र दूसरी शादी करने बरात लेकर खजनी जा रहा है।
युवती के साथ गांव में पहुंची गुलरिहा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी धुव्र चंद्र के स्वजन व रिश्तेदारों को देते हुए बरात रोक दी।