फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   groom created an uproar by accusing him of changing bride

दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर दूल्हे ने किया हंगामा, घरवालों ने कर दी पिटाई

Wed, 25 Nov 2020 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
groom created an uproar by accusing him of changing bride
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात में आई बरात में दूल्हा ने दुल्हन बदले जाने का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की के घरवालों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। सुबह सुलह समझौते के बाद शादी की रस्म पूरी हुई।

विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिरईठ गांव मे राजेंद्र गुप्ता के घर महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव से इंद्रजीत के लड़के मुकेश की बरात मंगलवार शाम को आई थी। स्वागत सत्कार के बाद रात में जब विवाह की रस्म शुरू हुई तो दूल्हा मुकेश ने दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। नाराज लड़की के घरवालों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए पिता को भी लोगों ने पीट दिया। इसके बाद बाकी बराती तो भाग खड़े हुए लेकिन दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया गया। बुधवार सुबह इसको लेकर पंचायत हुई तब जाकर दूल्हा व उसके पिता को मुक्त किया गया। इसके बाद सुबह शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ पवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी। परंतु किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed