{"_id":"62e38455b21da118696219b3","slug":"grocery-trader-dies-after-being-hit-by-a-bus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: बस की चपेट में आने से किराना व्यापारी की मौत, विरोध में हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: बस की चपेट में आने से किराना व्यापारी की मौत, विरोध में हाइवे किया जाम
Fri, 29 Jul 2022 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:25 PM IST
सार
सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नो इंट्री में बस के प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके महुआतर चौराहे के पास बुधवार रात 8:30 बजे प्राइवेट बस से कुचलकर स्कूटी सवार किराना व्यापारी अश्वनी जायसवाल (29) की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा साला सुनील जायसवाल (28) घायल हो गया।
नो इंट्री में हादसा होने की वजह से लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट पड़ा। स्थानीय लोग सुबह 11:00 बजे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चालक की गिरफ्तारी की जाए। बाद में पहुंची चिलुआताल पुलिस ने समझाकर 45 मिनट बाद जाम खत्म कराया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर चौरहिया गोला निवासी अश्वनी जायसवाल अपने साले चिलुआताल के सिक्टौर निवासी सुनील के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे। महुआतर चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गए।
विज्ञापन
अश्वनी का शर्ट बस के बोनेट में फंस गया और दो सौ मीटर तक घसीट गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, सुनील घायल हो गए, जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रास्ता जाम किया।
सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नो इंट्री में बस के प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
नो इंट्री में हादसा होने की वजह से लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट पड़ा। स्थानीय लोग सुबह 11:00 बजे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चालक की गिरफ्तारी की जाए। बाद में पहुंची चिलुआताल पुलिस ने समझाकर 45 मिनट बाद जाम खत्म कराया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर चौरहिया गोला निवासी अश्वनी जायसवाल अपने साले चिलुआताल के सिक्टौर निवासी सुनील के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे। महुआतर चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गए।
विज्ञापन
अश्वनी का शर्ट बस के बोनेट में फंस गया और दो सौ मीटर तक घसीट गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, सुनील घायल हो गए, जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रास्ता जाम किया।
डेढ़ साल पहले हुई थी अश्वनी की शादी
अश्वनी जायसवाल की डेढ़ साल पहले ज्योति से शादी हुई थी। वह किराने का कारोबार करते थे। उनका छह महीने का बच्चा है।सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नो इंट्री में बस के प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।