फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grocery trader dies after being hit by a bus in gorakhpur

Accident News: बस की चपेट में आने से किराना व्यापारी की मौत, विरोध में हाइवे किया जाम

Fri, 29 Jul 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jul 2022 12:25 PM IST
सार

सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नो इंट्री में बस के प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Grocery trader dies after being hit by a bus in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके महुआतर चौराहे के पास बुधवार रात 8:30 बजे प्राइवेट बस से कुचलकर स्कूटी सवार किराना व्यापारी अश्वनी जायसवाल (29) की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा साला सुनील जायसवाल (28) घायल हो गया।
विज्ञापन


नो इंट्री में हादसा होने की वजह से लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट पड़ा। स्थानीय लोग सुबह 11:00 बजे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चालक की गिरफ्तारी की जाए। बाद में पहुंची चिलुआताल पुलिस ने समझाकर 45 मिनट बाद जाम खत्म कराया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर चौरहिया गोला निवासी अश्वनी जायसवाल अपने साले चिलुआताल के सिक्टौर निवासी सुनील के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे। महुआतर चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी का शर्ट बस के बोनेट में फंस गया और दो सौ मीटर तक घसीट गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, सुनील घायल हो गए, जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रास्ता जाम किया।

डेढ़ साल पहले हुई थी अश्वनी की शादी

अश्वनी जायसवाल की डेढ़ साल पहले ज्योति से शादी हुई थी। वह किराने का कारोबार करते थे। उनका छह महीने का बच्चा है।

सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नो इंट्री में बस के प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed