{"_id":"67c124ab49123fd7b3064d81","slug":"grandson-killed-two-grandfathers-and-grandmothers-with-a-shovel-in-gorakhpur-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: नाती ने दो बाबा और दादी की फावड़े से वार कर जान ली, आरोपी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: नाती ने दो बाबा और दादी की फावड़े से वार कर जान ली, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 11:34 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:34 AM IST
सार
मृतकों की पहचान कुबेर मौर्य (72), साधु मौर्य (75) और द्रौपदी देवी (70) पत्वी स्व. कुबेर के रूप में हुई है। नाती रामदयाल मौर्य पर तीनों हत्याओं का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मोतीराम अड्डा कोईरान टोला में मानसिक विक्षिप्त नाती ने दो दादा (बाबा) और दादी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पूरा इलाका दहल उठा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार भोर की घटना है। मृतकों की पहचान कुबेर मौर्य (72), साधु मौर्य (75) और द्रौपदी देवी (70) पत्वी स्व. कुबेर के रूप में हुई है। नाती रामदयाल मौर्य पर तीनों हत्याओं का आरोप है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है। झंगहा थाने में उससे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन