{"_id":"5f7c0e3879fe08328f48b42a","slug":"grand-durga-pandal-of-railway-station-will-not-be-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं देखने को मिलेगा रेलवे स्टेशन का भव्य दुर्गा पंडाल, नहीं होगा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं देखने को मिलेगा रेलवे स्टेशन का भव्य दुर्गा पंडाल, नहीं होगा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम
Tue, 06 Oct 2020 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:02 PM IST
सार
- 47 वर्षों से चली आ रही परंपरा का इस बार कोरोना के कारण नहीं हो सकेगा निर्वहन
- घर में छोटी प्रतिमा स्थापित कर होगी पूजा, नहीं होगा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बना दुर्गा पंडाल, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
47 वर्षों में पहली बार इस वर्ष दुर्गा पूजा पर लोगों को रेलवे स्टेशन का भव्य दुर्गा पंडाल व प्रतिमा देखने को नहीं मिलेगी। कोरोना के कारण समिति ने इस बार घर पर ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना और पूजन-अर्चन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
47 वर्ष पूर्व तत्कालीन एमएलसी सुदामा सिंह ने अपने सहयोगी के साथ रेलवे स्टेशन पर प्रतिमा स्थापित करने की शुरुआत की थी। समय के साथ पंडाल भव्य होता गया। धीरे-धीरे समिति की सजावट की ख्याति पूरे पूर्वांचल में फैल गई। दूर-दूर से लोग दुर्गा पूूजा में रेलवे स्टेशन पर सजने वाले पंडाल को देखने पहुंचते हैं। वर्तमान में सुदामा सिंह के पोते अमित सिंह इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। प्रबंधन श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा से लगभग एक माह पूर्व ही रेलवे स्टेशन पर पंडाल बनाने का काम शुरू हो जाता था। बंगाल से कलाकार आकर यहां दुर्गा पंडाल व प्रमिमा बनाते थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण अबतक कोई काम शुरु नहीं हो पाने के कारण समिति ने निर्णय लिया कि इस बार किसी भी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 47 सालों से रेलवे स्टेशन के सामने प्रतिमा स्थापना के साथ ही भव्य पंडाल निर्माण होता चला आ रहा है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण न ही प्रतिमा का निर्माण हुआ और न ही पंडाल का। ऐसे में सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। पूजन का आयोजन रेलवे स्टेशन स्थित मेरे आवास के भीतर ही किया जाएगा।