{"_id":"62d23e4402f2db4c0b047803","slug":"gram-panchayats-doing-good-work-will-be-rewarded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: पुरस्कृत होंगी अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें, 30 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: पुरस्कृत होंगी अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें, 30 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Sat, 16 Jul 2022 09:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:57 AM IST
सार
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। जिले की पंचायतें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें पुरस्कृत की जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2021-22 के तहत ‘हमारी पंचायत’ पोर्टल पर शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया। 30 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। जिला व राज्य स्तरीय कमेटी के सत्यापन के बाद चयनित पांच ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन के बाद डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जनपद परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी (डीपीएसी) सत्यापन करेगी, फिर राज्य स्तरीय कमेटी सत्यापन के बाद अपनी अंतिम मुहर लगाएगी। इसके बाद पुरस्कारों के लिए चयनित पंचायतों के नामों की घोषणा होगी। जिला स्तरीय कमेटी में सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सचिव हैं, जबकि सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ और एएमए सदस्य होंगे।
विज्ञापन
आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों को नौ बिंदुओं पर अंक दिए जाएंगे। इसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बालमैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए कार्यों के निर्धारित अंक जुड़ेंगे। चयनित ग्राम पंचायत को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले दो बार से लगातार पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पांच सितंबर से कमेटी करेगी पंचायतों का चयन
पांच सितंबर से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति निर्धारित से दोगुनी पंचायतों का चयन करेगी। 30 सितंबर से कमेटी के स्थलीय सत्यापन करने के साथ ऑनलाइन फीडिंग करेगी। 25 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी जाएगी। नवंबर में ग्राम पंचायतों की चयन सूची जारी होने के साथ चयनित पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। जिले की पंचायतें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। जिले की पंचायतें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।