{"_id":"646da718ed06863fac0d0cad","slug":"grabbed-rs-8-59-lakh-in-name-of-getting-a-flat-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबीन में जुटी पुलिस: फ्लैट दिलाने के नाम पर 8.59 लाख रुपये हड़पे, गोरखपुर में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानबीन में जुटी पुलिस: फ्लैट दिलाने के नाम पर 8.59 लाख रुपये हड़पे, गोरखपुर में केस दर्ज
Wed, 24 May 2023 11:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 May 2023 11:26 AM IST
सार
यादवेंद्र यादव ने एसएसपी को दिए तहरीर में लिखा है कि शाहपुर के आवास विकास काॅलोनी निवासी नारायण उनके परिचित हैं। उन्होंने खुद को लखनऊ आवास विकास का कर्मचारी बताकर फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे 8.59 लाख रुपये लिए थे। यादवेंद्र ने कहा है कि रकम देने के लिए उन्हें अपने रिश्तेदारों और मित्रों से कर्ज लेना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास विकास लखनऊ में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक दंपती पर 8.59 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा हैं। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को शाहपुर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दंपती के खिलाफ शिकायत गोरखनाथ इलाके के शास्त्री नगर निवासी यादवेंद्र यादव ने की है। वह गुड़गांव की एक कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर फ्लैट खरीदने के लिए रुपये दिए थे।
यादवेंद्र यादव ने एसएसपी को दिए तहरीर में लिखा है कि शाहपुर के आवास विकास काॅलोनी निवासी नारायण उनके परिचित हैं। उन्होंने खुद को लखनऊ आवास विकास का कर्मचारी बताकर फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे 8.59 लाख रुपये लिए थे। यादवेंद्र ने कहा है कि रकम देने के लिए उन्हें अपने रिश्तेदारों और मित्रों से कर्ज लेना पड़ा।
उनका कहना है कि फ्लैट दिलाने के लिए तय समय से दो माह अधिक हो जाने के बाद भी उन्हें अब तक फ्लैट नहीं मिला है। रुपये वापस मांगने पर नारायण टालमटोल कर रहे हैं। अब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। दूसरे नंबर से फोन करने पर धमकी देते हैं। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम पुलिस ने नारायण और उनकी पत्नी अंकिता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।