फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed Rs 13.70 lakh by selling someone else's land, case registered

Gorakhpur News: दूसरे की जमीन बेचकर 13.70 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 13.70 lakh by selling someone else's land, case registered
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर में दूसरे की जमीन अपनी बताकर जालसाजों ने रिटायर्ड रेलकर्मी से 13.70 लाख रुपये लेकर फर्जी रजिस्ट्री करा दी। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ साजिश कर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित गड़ेरिया टोला के रहने वाले राम बालक शर्मा रेलवे से रिटायर हैं। एसएसपी को दिए पत्र में उन्होंने लिखा है कि गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद निवासी अब्दुल समद गीता वाटिका स्थित शाहपुर में रहकर जमीन का काम करता है। तीन साल पहले राम बालक ने अब्दुल समद से जमीन लेने के लिए कहा तो बताया कि मोहनापुर में मेरी जमीन है। जमीन दिखाया तो पीड़ित को पसंद आ गई। उसके बाद पीड़ित ने 50 हजार रुपये आरोपी के खाते में एडवांस के रूप में भेज दिए।
विज्ञापन

एक महीने बाद जमीन रजिस्ट्री के पहले आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी ने अपने और कमलावती देवी के खाते में 13.70 लाख रुपये जमा कराकर बृजेश, राजेश और कमलावती से जमीन रजिस्ट्री करा दी। जमीन रजिस्ट्री होने के कुछ दिन बाद पीड़ित कब्जा लेने गया तो पता चला कि जमीन किसी और की है। फिर अब्दुल समद से कहा तो उसने कहा कि दूसरी जगह जमीन दे देंगे। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसने जमीन नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपना रुपये मांगे तो अब्दुल समद ने दो चेक दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। चेक लेकर आरोपी के घर जाने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा। शाहपुर पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर बुधवार को शाहपुर पुलिस अब्दुल समद, राजेश, बृजेश यादव और कमलावती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed