{"_id":"645ab6528dd605a4c201abf7","slug":"grabbed-money-in-the-name-of-getting-job-in-railway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-158958-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एक साल बाद नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने जालसाज से अपने रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। एसपी सिटी के आदेश पर सोमवार को शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी उपेंद्र कुमार शाहपुर इलाके के जटेपुर में अपने रिश्तेदार के घर रहते हैं। उपेंद्र एसपी सिटी को दिए तहरीर में लिखा है कि अखिलेश कुमार ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी की है। एक साल पहले गोरखपुर आरटीओ ऑफिस में मुलाकात हुई थी। वह बताया कि रेलवे जीएम ऑफिस में हमारी गाड़ी चलती है। जिसके वजह से कई अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। आरोप हैं कि उसकी बातों में आकर 1.70 लाख रुपये दे दिया। दो महीने बाद नौकरी के बारे में पूछने पर कहा कि जल्द नियुक्ति पत्र आ जाएगा। लेकिन, एक साल से अधिक समय बीत गया न नौकरी दिलाया न रुपये वापस कर रहा है। आरोप हैं कि स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी सिटी से शिकायत की। सोमवार को उनके निर्देश पर पुलिस केस दर्ज कर ली है।