फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Govt: Now counseling for admission in M.Ed will be held from 4th

गोविवि: अब 4 से होगी एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग

Mon, 02 Oct 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Govt: Now counseling for admission in M.Ed will be held from 4th
12 सितंबर से शुरू हुई काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को मिला था मनमाना वेटेज
विज्ञापन

छात्रों के हंगामे पर 13 सितंबर को विवि प्रशासन ने स्थगित की थी काउंसिलिंग
गोविवि, दिग्विजयनाथ एलटी व सीआरडी में पाठ्यक्रम, सभी में कुल 55-55 सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएड की काउंसिलिंग अब 4 से 6 अक्तूबर तक होगी। इसकी तिथि घोषित हो गई है। पहले यह काउंसलिंग 12 सितंबर को शुरू हुई थी, लेकिन वेटेज में गड़बड़ी पर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद स्थगित कर दिया गया था।

गोविवि प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए जारी कटऑफ सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थियों से कहा है कि वे कटऑफ सूची के अनुसार निर्धारित समय पर अपने समस्त कागजात के साथ उपस्थिति सुनश्चित करें। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गोविवि में पहले 12 से 19 सितंबर तक काउंसिलिंग की तिथि घोषित की गई थी। काउंसिलिंग के दूसरे ही दिन छात्रों ने वेटेज में मनमाने अंक देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद वहां पहुंचे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के आरोपों को सही पाया था। इसके बाद काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
सिर्फ तीन केंद्रों पर होती है पढ़ाई
एमएड की पढ़ाई विश्वविद्यालय के अलावा दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज और सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज में ही होती है। इन तीनों ही केंद्रों पर कुल 55-55 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। विश्वविद्यालय ही इसके लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। प्रवेश परीक्षा में करीब एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed