फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Govt: Dispute between head of department and teacher regarding leave, plea for justice on WhatsApp

गोविवि: विभागाध्यक्ष और शिक्षक में छुट्टी को लेकर रार, व्हाट्सएप पर न्याय की गुहार

Fri, 03 Nov 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Govt: Dispute between head of department and teacher regarding leave, plea for justice on WhatsApp
विज्ञान संकाय के एक विभाग के अध्यक्ष और शिक्षक हुए आमने-सामने
विज्ञापन


अवकाश के दिन भी सीएल लेने का आवेदन देने पर माने विभागाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के एक विभाग के अध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच सीएल (कैजुअल लीव) को लेकर रार हो गई। असिस्टेंट प्रोफेसर दो दिन की कैजुअल लीव लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें छुट्टी के दिन यानी रविवार के लिए भी सीएल लेनी पड़ी। असिस्टेंट प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर नियम की जानकारी मांगते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों में इसकी खूब चर्चा है। ग्रुप में सीएल के बहाने शिक्षकों ने छुट्टी के अलग-अलग प्रावधानों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञान संकाय के एक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने विभागाध्यक्ष से 3 व 4 नवंबर को सीएल के लिए आवेदन किया। उसके अगले दिन यानी 5 नवंबर को रविवार है। इसे देखते हुए विभागाध्यक्ष ने कहा कि सीएल एक दिन की लें या फिर रविवार समेत तीन दिन की लें। शिक्षक ने अपनी दलील दी कि रविवार को अवकाश है, फिर उस दिन के लिए सीएल क्यों लें? छुट्टी देने का अधिकार विभागाध्यक्ष का है लेकिन विभागाध्यक्ष नहीं माने। इसके बाद शिक्षक अपनी फरियाद लेकर कुलसचिव के पास पहुंचे। कुलसचिव ने शिक्षक की दलील स्वीकारते हुए विभागाध्यक्ष से मिलने की सलाह दी। इसके बाद भी विभागाध्यक्ष नहीं माने। परिणामस्वरूप रविवार को भी सीएल लेनी पड़ी।
विज्ञापन

...
शिक्षक ने हर शनिवार छुट्टी की उठाई मांग

असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से सीएल का मुद्दा उठाने के बाद करीब आधा दर्जन शिक्षकों ने अलग-अलग विषयों पर भी टिप्पणी की है। एक शिक्षक ने पूछा है, विवि में शिक्षक संघ है क्या? एक प्रोफेसर ने लिखा है, यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक विवि में शिक्षकों के लिए पांच दिन ही कार्य दिवस है। वहीं ग्रुप में एक विभागाध्यक्ष ने लिखा कि सीएल (आकस्मिक अवकाश) योजनाबद्ध नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed