{"_id":"5e08fcb08ebc3e880e39616d","slug":"govinda-interview-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3351929166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से है संघ और भाजपा का साथ : गोविंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से है संघ और भाजपा का साथ : गोविंदा
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता ः गोविंद।
बचपन से है संघ और भाजपा का साथ : गोविंदा
गोरखपुर। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा था। इसलिए कह सकते हैं कि तब ही से संघ और भाजपा के लोगों के संपर्क में हूूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बाला साहब ठाकरे से मेरे अच्छे रिश्ते थे। लेकिन अब दोबारा राजनीति में वापस नहीं आउंगा। यह कहना है फिल्म अभिनेता गोविंदा का। वह रविवार को गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों की ओर से उनके राजनीति में वापस आने के सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी पर भी सवाल पूछे गए लेकिन खुद को राजनीति से दूर होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोई राय नहीं दी।
गोविंदा ने कहा कि विकास और प्रगति कला व संस्कृति के साथ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसकी बानगी गोरखपुर में दिख रही है। योगी आदित्यनाथ से कला के प्रसार के संबंध में कई बातें हुई है। जल्द ही कुछ बेहतर परिणाम आएगा। फिल्मों मे भोजपुरी भाषा के सवाल पर गोविंदा ने कहा कि हर भाषा की अपनी मिठास है। ऐसी ही भोजपुरी के साथ है। जिस कलाकार ने पर्दे पर भोजपुरी में डॉयलॉग बोल दिया वो सुपरहिट हो गया। पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और फिर मैने फिल्मों में भोजपुरी बोली और देखिए दोनो सुपरस्टार बने। हालांकि गोविंदा ने साफ किया की खुद की तुलना अमिताभ बच्चन से नहीं कर रहे हैं।
गोविंदा ने कहा कि मुझे जो भी किरदार मिले, बस उन्हें बड़ा बनाने के लिए पूरे दिल से मेहनत की। अपनी कई फिल्मों के दृश्य मैने खुद लिखे हैं। कुछ नया करने की चाहत हमेशा रहती है इसलिए गायन भी किया। आगे अभिनय, लेखन और गायन से हटकर कुछ और भी करने की कोशिश करूंगा।