{"_id":"6546a8c6d05be266130a569c","slug":"govi-15-meritorious-students-received-scholarship-from-the-vice-chancellor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-358526-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: कुलपति के हाथों 15 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: कुलपति के हाथों 15 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की ओर से विश्वविद्यालय के मेधावियों को स्वामी शिवानंद मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न विभागों के पंद्रह छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि और प्रमाणपत्र दिया गया। शिवानंद मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत मेधावियों को 6000 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।
कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर अनेक छात्रवृति का प्रावधान हो जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें l उन्होंने छात्रवृत्ति को लेकर एक पॉलिसी बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें लांग टर्म एवं शॉर्ट टर्म छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान हो l कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित उपाध्याय ने किया l
इन विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
सत्र 2022- 23 के शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर प्रिया गुप्ता (वाणिज्य विभाग), अफसाना खातून (वाणिज्य विभाग), सुचित्रा विश्वकर्मा (वनस्पति विभाग), शहजीन फातिमा (वनस्पति विभाग), स्तुति शाही (प्राणी विज्ञान विभाग), आंचल जायसवाल (प्राचीन इतिहास विभाग), मोहित मिश्रा (प्राचीन इतिहास विभाग), दिव्या मद्धेशिया (संस्कृत विभाग), प्रतीक्षा शाही (संस्कृत विभाग), विनय गुप्ता (हिन्दी विभाग), कृति पांडेय (हिन्दी विभाग), शालिनी सिंह (विधि विभाग), सिद्धि पांडेय (विधि विभाग), सुलेखा चौहान ,(शिक्षा शास्त्र विभाग) मनीषा कुशवाहा (शिक्षा शास्त्र विभाग) को छात्रवृत्ति दी गई।