{"_id":"6020e34c2a43ef4fc957300d","slug":"governor-anandiben-patel-to-visit-gorakhpur-for-mmmut-fifth-convocation-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गोरखपुर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, इन खास मेहमानों से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गोरखपुर आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, इन खास मेहमानों से करेंगी मुलाकात
Mon, 08 Feb 2021 12:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर के नौ फरवरी को होने वाले पांचवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 30 छात्रों से मुलाकात करेंगी। इसमें से 15 छात्र गांव के स्कूलों के हैं। कुलाधिपति पांच निराश्रित बच्चों से भी मिलेंगी।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने दो दर्जन से अधिक शिक्षकों की टीम बना दी है। यह टीम राज्यपाल के सामने 30 स्कूली छात्रों को पेश करेगी। इसमें प्राथमिक विद्यालय जंगल सिकरी और सेंट जोजेफ खोराबार के 10-10 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए रामलगखना गांव के पांच व पांच निराश्रित छात्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। विवि के शिक्षक पांच निराश्रित छात्रों को गोद भी लेंगे। इन छात्रों के पढ़ाई व रहन-सहन का खर्च विवि के शिक्षक व कर्मचारी वहन करेंगे। इन छात्रों को शिक्षक कैंपस भी दिखाएंगे। इन छात्रों को कुलाधिपति गिफ्ट के तौर पर फल व मेवे की टोकरी, महापुरुषों की प्रेरक कहानियों वाली किताबें, बैग और किट गिफ्ट में देंगी।
विज्ञापन