{"_id":"68ad5129e2fdf003fe03da5f","slug":"governor-anandiben-patel-reached-the-convocation-ceremony-of-gorakhpur-mmmut-1473-students-will-get-degrees-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टेक्नोलॉजी लेकर गांवों में जाएं...बच्चों को एआई सिखाएं, MMMUT में बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टेक्नोलॉजी लेकर गांवों में जाएं...बच्चों को एआई सिखाएं, MMMUT में बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल
Tue, 26 Aug 2025 11:46 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:46 AM IST
सार
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, और पॉवर ग्रिड कॉरपोरशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक व पुरातन छात्र युगेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपना 10वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विद्वतजन पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन स्थल बहुउद्देशीय सभागार में पहुंचीं। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी साथ में थे। दीक्षांत समारोह में कुल 1473 छात्र-छात्राओं को डिग्री और उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि टेक्नोलॉजी को गांव, किसान, युवाओं तक पहुंचाना होगा। एमएमएमयूटी के छात्र उन्हें प्रशिक्षित कर सकते हैं। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
महामहिम ने कहा कि जरूरी है कि विश्वविद्यालय की तरफ से एक या दो गांवों में एआई लैब बनाए जाएं। जहां वहां के बच्चे सीख सकें। यहां के छात्र सिखाने जाएं। पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण बच्चों को मिले फायदों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आएंगी।
राज्यपाल ने बताया कि राजभवन की तरफ से आज ही अंतरिक्ष से लौटे शुभ्रांशु शुक्ल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित है। इसी वजह से उन्हें जल्दी निकलना पड़ रहा है।